राजथान और यूपी के बाद अब पंजाब चंडीगड़ हरियाणा और हिमांचल के लिए भी बस सेवा शुरू होने की मंजूरी मिल गई है |गुरुवार से रोडवेज यात्रियों की अधिकता के आधार पर सम्बंधित राज्यों मै चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरु करेगा |इसके साथ इन चार राज्यों की बसें भी उत्तराखंड मै आ सकेगी | रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालक )दीपक जैन ने बताया की पेप्सू सड़क परिवहन निगम पटियाला पंजाब ,चंडीगड़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिग ,हरियाणा राज्य परिवहन ,और हिमांचल पथ परिवहन ने अपने राज्य मै अंतर्राज्यीय बस संचालन की अनुमति दे दी है |
उत्तराखंड सरकार पहले भी सभी राज्यों में 100 बसें चलाने की अनुमति दे चुकी है | लेकिन अभी सिर्फ राजस्थान और यूपी में बसें चला पा रही थी| अब पंजाब ,चंडीगड हरियाणा और हिमांचल की अनुमति मिलने के बाद इन चार राज्यों के लिए भी बस सेवाए शुरु कर दी जाएगी | उन्होंने सभी डिपो के एआरएम को आदेश भेजकर यात्रियों की संख्या के आधार पे बसें चलाने को कहा है | इसके साथ ही कोविड-19 से सम्बन्धित एसओपी का और निर्धारित मानको का पालन करने को कहा है| उन्होंने पहले के समय अनुसार ही बस सेवा चलने को कहा है | यह भी आदेश दिए है की यदि बसें सरेंडर है तो उनको रिलीज करवाकर संचालन करवाए |
यहां के लिए शुरू होगी बस सेवाए –
हरियाणा – गुरुग्राम ,फरीदाबाद ,सिरसा ,हिसार ,कैथल ,अंबाला |
पंजाब – अमृतसर ,लुधियाना ,पटियाला ,जालंधर |
हिमांचल – शिमला ,धर्मशाला ,मनाली ,पौंटा |