उत्तराखंड:- रुड़की के नगला इमरती गांव के अंदर एक युवक को किसी ने तब आग लगा दी जब वह सो रखा था, जिसके बाद युवक आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गया है।
फिलहाल उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया और उसके बाद उसके माता-पिता एवं उसकी बहन की नींद खुली।
परिजनों ने पुलिस में इस मामले की तहरीर दी है। मगर आग किसने लगाई इस बात पर अभी तक कोई भी नाम सामने नहीं आ पाया है। पुलिस इस मामले को पुराने विवाद से जोड़कर देख रही है।
यह आपसी रंजिश का मामला भी हो सकता है। इस मामले में भी घायल की तहरीर दर्ज करना बाकी है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।
रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के निवासी इरशाद बीते 28 दिसंबर की रात को अपने कमरे में सो रखे थे और उनके बेटे अजमद बरामदे में सोए हुए थे।
उसी के बगल वाले कमरे में अजमद की मां और उसकी बहन भी सोए हुए थे। रात में अचानक ही कोई उनके घर के अंदर चुपके से घुसा और अजमद को आग लगा दी।
इसके बाद आरोपी तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं आग की लपटों से घिरे हुए अजमद ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद उसके परिजन नींद से जागे और तुरंत ही आग से झुलस रहे अजमद के ऊपर लगी आग को बुझाया।
वही अजमद आग लगने से बेहद बुरी तरह झुलस गया है जिस कारण उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने रुड़की पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं।
Join Whatsapp group for quick updates